Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Aurangzeb controversy: खुल्ताबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर, फडणवीस के मंत्री का बड़ा ऐलान

Aryan
8 April 2025 1:38 PM IST
Aurangzeb controversy: खुल्ताबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर, फडणवीस के मंत्री का बड़ा ऐलान
x

मुंबई। महाराष्ट्र में फिल्म छावा के बाद औरंगजेब को लेकर विवाद शुरू गया था। जिसके बाद से ही यह विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने खुल्ताबाद शहर का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया था। महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर मचे बवाल के बीच देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री ने खुल्ताबाद शहर का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है।

क्या बोले संजय शिरसाट

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र वाले खुल्ताबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर रखा जाएगा। सामाजिक न्याय मंत्री, राज्य के कुछ अन्य नेता और दक्षिणपंथी संगठन छत्रपति संभाजीनगर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर खुल्ताबाद से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं। औरंगजेब, उसके बेटे आजम शाह, निजाम आसफ जाह और कई अन्य लोगों की कब्रें इस इलाके में स्थित है। इससे पहले पिछले महीने शिरसाट ने कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या करने वाले क्रूर सम्राट औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। पिछले हफ्ते ही पत्रकारों से बात करते हुए शिरसाट ने कहा था कि छत्रपति संभाजीनगर को पहले खड़की के नाम से जाना जाता था और बाद में इसका नाम बदलकर औरंगाबाद कर दिया गया।

स्मारक बनाने की भी तैयारी

शिरसाट ने कहा कि सरकार खुल्ताबाद में एक स्मारक बनाने को लेकर भी सकारात्मक है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी महाराज के इतिहास का प्रतीक बनेगा।

Next Story