Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की एक बार फिर वापसी टली, जानें क्या आई समस्या?

Varta24 Desk
13 March 2025 6:35 PM IST
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की एक बार फिर वापसी टली, जानें क्या आई समस्या?
x

नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वापसी को लेकर कब से अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके चाहने वाले उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एक बार फिर उनकी वापसी टल गई है। लेकिन इस बार वजह अंतरिक्ष यान में आई कोई खराबी नहीं है, बल्कि लॉन्च व्हीकल में आए तकनीकी समस्या बनी है।

दरअसल, आईएसएस पर भेजा जाने वाला स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन लॉन्चिंग से सिर्फ एक घंटे पहले टाल दिया गया। अब इस मिशन को 14 मार्च को एक बार फिर लॉन्च करने की कोशिश की जाएगी।

इसके साथ ही सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष में रहने वाला जो मिशन महज 8 दिन में खत्म हो जाना था। अब नौ महीने से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं सुनीता विलियम्स की वापसी कब होगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Next Story