Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की हाथ जोड़कर विनती... जानें इसके पीछे का कारण?

Tripada Dwivedi
3 Feb 2025 12:06 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की हाथ जोड़कर विनती... जानें इसके पीछे का कारण?
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है, जिससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं और लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद कौन सा पद मिलने वाला है—राज्यपाल, राष्ट्रपति या कोई अन्य उच्च पद।

उन्होंने राजीव कुमार से अपील करते हुए कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि आप अपने कर्तव्य का पालन करें, पद की लालसा और लालच छोड़ दें। अपने करियर के अंत में देश के लोकतंत्र को बर्बाद मत कीजिए।

Next Story