Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अपूर्वा मुखीजा ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच इंस्टाग्राम से सभी को किया अनफॉलो, ऑनलाइन धमकियों का शिकार

Tripada Dwivedi
20 Feb 2025 12:25 PM IST
अपूर्वा मुखीजा ने इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच इंस्टाग्राम से सभी को किया अनफॉलो, ऑनलाइन धमकियों का शिकार
x

नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें 'द रिबेल किड' के नाम से जाना जाता है, बीते दिनों 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो से जुड़े एक विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। इस विवाद के बढ़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया है।

पहले अपूर्वा करीब 1,500 लोगों को फॉलो कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने सभी को अनफॉलो कर दिया है, जिससे यह संख्या शून्य हो गई है। यह कदम तब उठाया गया जब विवाद के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

दरअसल, विवाद के चलते सोशल मीडिया पर अपूर्वा को नफरत भरे संदेश, ट्रोलिंग, और गाली-गलौज झेलनी पड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मौत और यौन उत्पीड़न जैसी गंभीर धमकियां भी मिल रही हैं। कई उपयोगकर्ताओं ने उनके खिलाफ अपमानजनक और हिंसक टिप्पणियां की हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सबको अनफॉलो कर दिया है।

विवाद क्या है?

'इंडियाज गॉट लैटेंट' एपिसोड में अपूर्वा की अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर उनके उपर FIR दर्ज हुआ है। उनके साथ रणबीर इलाहाबादिया और समय रैना पर भी कार्रवाई की गई है।

इस पूरे विवाद के बीच अभी तक अपूर्वा मुखीजा की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मगर उनका इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो करना यह दर्शाता है कि वे इस समय बड़े मानसिक दबाव और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के प्रभाव में हैं।

Next Story