Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ब्राह्मण पर मैं मुतूं... वाले अनुराग कश्यप के बयान ने पकड़ा तुल! जानें बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने क्या की मांग

Aryan
19 April 2025 1:01 PM IST
ब्राह्मण पर मैं मुतूं... वाले अनुराग कश्यप के बयान ने पकड़ा तुल! जानें बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने क्या की मांग
x
तजिंदर बग्गा ने अनुराग कश्यप को लताड़ा , बोले- उनकी गिरफ्तारी हो

मुंबई। हाल ही में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी जाति विशेष टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे हैं, जिसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फुले पर रोक के बाद निर्माता ने विवादित बयान दिया था। इस मामले में बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की है।

तजिंदर बग्गा ने क्या कहा?

अनुराग कश्यप के जाति विशेष विवादित बयान पर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने अपने एक्स पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- "मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करता हूं कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उनके जैसे मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति समाज के लिए खतरा हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए"।

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी करके माफी मांग ली है। साथ ही उन्होंने उस नोट में लिखा, 'यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से बाहर निकाल दिया गया और जो नफरत फैला रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप उन्हें गाली दें, उनके परिवार को नहीं।

क्या है पूरा मामला?

अनुराग कश्यप, अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' की रिलीज पर रोक लगने के बाद उससे नाराज थे। इस फिल्म में जातिवाद को लेकर समाज में फैली विषमता को आधार बनाकर कहानी कही गई है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। उन्होंने दलितों और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने में अथक में प्रयास किए थे और उनकी शिक्षा पर जोर दिया। इस फिल्म को लेकर सेंसरबोर्ड ने भी सवाल उठाते हुए कई सीन को हटाने के लिए कहा था। इसी कारण फिल्म की रिलीज तारीख भी टलने की बात सामने आई थी। इसी बात से नाराज होकर अनुराग कश्यप ने जाति विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

अनुराग कश्यप ने बीते दिन एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फुले पर हो रहे विवाद पर रिएक्शन दिया था। फिर एक यूजर ने उनसे कहा कि 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं।' जिसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था, "ब्राह्मण पर मैं मुतूंगा... कोई समस्या।" बस इसी बयान की वजह से निर्देशक बुरा फंस गए। उनके खिलाफ FIR तक हो गई, साथ ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और यौन उत्पीड़न की धमकियां मिल रही हैं।

Next Story