
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- तमिलनाडु बीजेपी के नए...
तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान, अन्नामलई ने किया नाम का खुलासा, जाने कौन होंगे नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। तमिलनाडु में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष का नाम सामने आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है।नयनार नागेन्द्रन ने ही अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए लिए पर्चा दाखिल किया है।
जबकि अन्नामलई ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और बाकी नेताओं ने उनका अनुमोदन किया। इससे तय माना जा रहा है कि नयनार नागेन्द्रन ही तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे।
नयनार नागेन्द्रन का नाम ही क्यों
नयनार नागेन्द्रन को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर देखने के बीच एक बड़ा कारण है। नागेन्द्रन अपनी पुरानी पार्टी के साथ गठबंधन को आसान बना सकते हैं।
कौन है नयनार नागेन्द्रन?
नयनार नागेंद्रन तमिलनाडु के तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। नयनार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। नागेंद्रन, जो वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। नयनार नागेंद्रन पहले AIADMK में थे। नागेंद्रन टी-नगर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे और उन्होंने नामांकन दाखिल किया।
प्रस्ताव किसने रखा
पार्टी ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष के. अन्नामलई, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा।