Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच समय रैना ने क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयर, जानें क्या लिखा

Varta24 Desk
22 Feb 2025 6:14 PM IST
इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच समय रैना ने क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयर, जानें क्या लिखा
x

मुंबई। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पूरे विवाद के बीच समय ने हाल ही में अपने यूटूयब पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। समय रैना का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट उनके यूट्यूब चैनल के प्राइवेट सब्सक्राइबर्स के लिए था। इस पोस्ट में एक लाल दिल और एक गले लगाने वाला इमोजी था, जिससे उन्होंने इस विवाद के बीच शांति बनाए रखने और प्यार फैलाने का संदेश दिया। इस पोस्ट को अब तक सात हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं

हालांकि समय रैना ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए संभालना बहुत मुश्किल हो गया है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह से सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। धन्यवाद। वहीं, पूरे विवाद पर हाल ही में वह कनाडा में अपने लाइव शो के दौरान भी टिप्पणी करते दिखे थे।उन्होंने शो में कहा था, शायद मेरा समय ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं।

Next Story