
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अल्लू अर्जुन की नई...
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म का ऐलान, जन्मदिन पर दिया फैंस को खास तोहफा, जानें क्या होगा नाम

मुंबई। आज साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार ने इस मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल अल्लू अर्जुन ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। अल्लू अर्जुन अपनी 22वीं फिल्म के लिए मशहूर फिल्म निर्माता एटली के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अल्लू की इस नई फिल्म का नई फिल्म निर्देशन एटली करेंगे। हालांकि, इस फिल्म की चर्चा काफी पहले से थी, लेकिन आज खास अवसर पर निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
एटली ने जताई खुशी
एटली ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, 'यह वह फिल्म है जिसे बनाने का मैंने हमेशा सपना देखा था। पटकथा को उस रूप में ढालने में कई साल लग गए, जिस पर मैं वास्तव में विश्वास करता हूं। अब सन पिक्चर्स में कलानिधि मारन सर के दूरदर्शी नेतृत्व में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन सर के साथ इसे जीवंत करना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। यह फिल्म अपने मूल में बड़े पैमाने पर है और इसकी कहानी जादुई है, जिसे हर जगह दर्शकों को प्रभावित करने और उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार किया गया है।'
फिल्म का संभावित नाम 'एए22'
आज प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी साझा की। अल्लू अर्जुन ने साउथ के निर्देशक एटली के साथ मिलकर एक 'शानदार' प्रोजेक्ट बनाया है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया साइंस-फिक्शन एक्शनर बताया जा रहा है। आगामी फिल्म का संभावित नाम 'एए22' है, की विशेष घोषणा मंगलवार को अर्जुन के 43वें जन्मदिन पर की गई।
पुष्पा द राइज' से बने पैन इंडिया सुपरस्टार
अल्लू अर्जुन के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म "पुष्पा: द राइज" रहीं। इस फिल्म ने अल्लू को पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया। 2021 में "पुष्पा: द राइज" के साथ देशभर अल्लू का नाम देश में गूंजा। इस फिल्म में उन्होंने पुष्पा राज का किरदार निभाया, जो एक कुली से तस्कर बनने की कहानी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और हिंदी बेल्ट में भी धमाल मचाया। उनके डायलॉग "झुकेगा नहीं साला" और "फ्लावर नहीं, फायर हूं मैं" हर किसी की जुबान पर चढ़ गए। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला, जो तेलुगु सिनेमा के लिए गर्व की बात थी। 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। हिंदी बेल्ट में भी इसकी जबरदस्त सफलता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।