Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

AIR INDIA: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही विमान में बम की धमकी के बाद वापस लौटा विमान, जानें एअर इंडिया का बयान

Varta24 Desk
10 March 2025 2:14 PM IST
AIR INDIA: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही विमान में बम की धमकी के बाद वापस लौटा विमान, जानें एअर इंडिया का बयान
x

मुंबई। एअर इंडिया लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना है। एअर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही विमान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में विमान को हवा में ही मुंबई की तरफ मोड़ लिया गया। एयरलाइन ने इसको लेकर बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे मुंबई वापस लाया गया।

सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं जांच

बता दें कि विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। वहीं एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, आज 10 मार्च को मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। जरुरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। वहीं एयरलाइन के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा गया था। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया, विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के बाद उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च को सुबह पांच बजे कर दिया गया है।

Next Story