![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वसंत पंचमी के बाद...
वसंत पंचमी के बाद गर्मी का होने लगा एहसास, कई इलाकों में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ
![वसंत पंचमी के बाद गर्मी का होने लगा एहसास, कई इलाकों में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ वसंत पंचमी के बाद गर्मी का होने लगा एहसास, कई इलाकों में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ](https://www.varta24live.com/h-upload/2025/02/06/471019-weather-mausam-dhup.webp)
नई दिल्ली। वसंत के बाद भारत में गर्मी का एहसास होने लगा है। भारत के कई हिस्सों में करीब 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुछ दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ाने की संभावना है। वही पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट नहीं आई है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। देश के कई इलाकों में तापमान रफ्तार पकड़ने लगा है। महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी पारा 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, उत्तराखंड और बिहार से सटे इलाकों में न्यूनतम तापमान छह से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं दूसरी और शिमला, मनाली और डलहौजी समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में तीन एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला और कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। कई जगह ओले भी बरसे। हिमाचल के पहाड़ों पर मंगलवार को शुरू हुई बारिश-बर्फबारी बुधवार सुबह तक जारी रही। बर्फबारी से मनाली-लेह, कुल्लू-आनी, भरमौर-पठानकोट एनएच समेत 220 सड़कें बंद हो गई हैं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और चंद्राघाटी में बर्फीला तूफान भी चला।
![Aryan Aryan](https://www.varta24live.com/h-upload/2025/01/26/468892-aryan-photo.webp)