Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवती खास कैप्शन के साथ पहला पोस्ट किया शेयर,जानें क्या

Varta24 Desk
10 April 2025 8:20 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवती खास कैप्शन के साथ पहला पोस्ट किया शेयर,जानें क्या
x
रिया ने अपने भाई के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिससे ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्लीन चिट मिलने के बाद रिया काफी रिलैक्स करती हुई नजर आ रही है।



मुंबई। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवती और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का नाम आया था। जिसके बाद से बॉलीवुड में गलियारों में हलचल मच गया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर रिया चक्रवती को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन हाल ही में रिया को सीबीआई सुशांत केस में क्लीन चिट दे दी है। हालांकि इसके बाद रिया ने खास कैप्शन के साथ पहला पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया है।


पोस्ट में इमोशनल मैसेज लिखा

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पोस्ट में काफी इमोशनल मैसेज लिखा है। रिया ने अपने भाई के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिससे ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्लीन चिट मिलने के बाद रिया काफी रिलैक्स करती हुई नजर आ रही है।

वहीं रिया ने लिखा है, बेबी ब्रो, चैप्टर 2 अब शुरू हो रहा है। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है। पोस्ट में उन्होंने भाई शोविक को टैग किया है। रिया और शोविक की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें करियर और जिंदगी में सफल होने की दुआ दे रहे हैं।


रिया और उनके भाई ने राहत की सांस ली

दरअसल, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद साल 2020 में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। उनका मीडिया ट्रायल हुआ। उन पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने जैसा गंभीर आरोप लगे थे। लेकिन सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड बताई गई है। जिसके बाद रिया और उनके भाई ने राहत की सांस ली है।

Next Story