Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिली

Varta24 Desk
27 Feb 2025 2:14 PM IST
नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिली
x

पटना। बिहार की नीतीश कुमार सरकार में शपथ लेने वाले सातों मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। इसके साथ ही 15 मंत्रियों के विभागों में बदलाव हुआ है। जिनके पास ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी थी, उनसे लेकर नए मंत्रियों को दी गई है।बता दें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल के इस्तीफे से खाली हुआ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नए मंत्री संजय सरावगी को दिया गया है जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विभागों पर भी असर पड़ा है। वहीं सरकार के द्वारा सूची भी जारी कर दी गई है।

सम्राट चौधरी- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा- खान एवं भू तत्व विभाग, प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग, रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, मंगल पांडे- स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग नीरज कुमार सिंह बबलू- लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग, नितिन नवीन- पथ निर्माण विभाग , जनक राम- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग हरि साहनी- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृष्ण नंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग, केदार गुप्ता- पंचायती राज विभाग, सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग, संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग, संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉ. सुनील कुमार- पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू कुमार सिंह- पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद- कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जीवेश कुमार- नगर विकास एवं आवास विभाग, विजय मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग, मंटू सिंह- सूचना प्रौधिकी विभाग और संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग।

Next Story