
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- झगड़े के बाद पति ने...
झगड़े के बाद पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या की, शव सूटकेस में छुपाया

बेंगलुरू। झगड़े के बाद पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को सूटकेस में छुपाया दिया। उसके बाद आरोपी ने अपने सास ससुर को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुलीमावु पुलिस स्टेशन के डोड्डाकन्नममनहल्ली की रहने वाली 32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर की हत्या हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेडकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बेंगलुरु में महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल द्वारा अपनी पत्नी की उसके घर पर चाकू घोंपकर हत्या करने और शव को ट्रॉली बैग में भरकर ले जाने की भयावह घटना सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी में खुद अपने सास- ससुर को यह जानकारी दी कि उनकी बेटी की उसने हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था। अधिकारियों ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीसीपी दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु ने कहा कि बेंगलुरु के डोड्डनेकुंडी गांव में अंबेडकर अपार्टमेंट के पास 32 वर्षीय महिला गुरी खेडेकर का शव मिला। वह राकेश राजेंद्र खेडेकर (36 वर्ष) की पत्नी थी। उसका शव एक सूटकेस में मिला। पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन की सीमा में रह रहे थे।
दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वे महिला के पति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अभी लापता है। आगे पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) सारा फातिमा ने कहा कि यह जोड़ा महाराष्ट्र का रहने वाला था और एक साल पहले बेंगलुरु में शिफ्ट हुआ था। घर के मालिक ने सूटकेस में शव मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।