Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लंबे इंतजार के बाद भाजपा जिला अध्यक्षों की आज होगी घोषणा

Aryan
16 March 2025 9:42 AM IST
लंबे इंतजार के बाद भाजपा जिला अध्यक्षों की आज होगी घोषणा
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद भाजपा जिला अध्यक्षों की आज घोषणा होने जा रही है। करीब 2 महीने से जिला अध्यक्ष के पद की घोषणा नहीं हो पाई थी। कई नेताओं ने लखनऊ के चक्कर कटे हैं। जिला अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान को लेकर अभी एक दर्जन नामों की घोषणा नहीं होगी।


भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची रविवार को जिलेवार घोषित की जाएगी। इस प्रकार भाजपा के संगठनात्मक 98 में से 80 से अधिक जिलों की घोषणा ही हो पाएगी। प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के निर्देश पर उन जिलों के चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक संबंधित जिलों के लिए रवाना हो चुके है। जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा रविवार को दोपहर दो बजे सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि लखनऊ गाजियाबाद, जहां जिला और महानगर कार्यालय अलग-अलग हैं, को छोड़कर सभी जिलों में दोपहर दो बजे एक बैठक होगी। दो कार्यालय वाले जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक होगी। प्रदेश स्तर पर खुद प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश चुनाव प्रभारी, महामंत्री संगठन प्रदेश स्तर से ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेंगे। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में एक टास्क सेंटर बनाया गया है। सभी जिला कार्यालयों में कैमरे लगाए गए हैं।

Next Story