Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अलग धर्म में शादी पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर को दिया यह जवाब

Varta24 Desk
27 Feb 2025 12:35 PM IST
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अलग धर्म में शादी पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर को दिया यह जवाब
x

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से पिछले साल शादी की थी। यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी। उनके अलग धर्म में शादी को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं इस शादी में परिवार के करीबी लोग मौजूद थे। हालांकि शादी में सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश नजर नहीं आए थे। इस पर काफी सवाल उठाया गया था। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म परिवर्तन वाले सवालों पर चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद लोगों को लग रहा था कि वह इस्लाम धर्म अपना लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है खुद सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि वह अब भी अपने धर्म की सारी परंपराओं को मनाती हैं और जहीर इकबाल अपने धर्म को फॉलो करते हैं। हम दोनों एक दूसरे के धर्म को एक दूसरे पर नहीं थोपते हैं।

दोनों अपने-अपने धर्म को फॉलो करते हैं

बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में स्पेशल मैरिज एक्ट के बारे में बात की और बताया कि यह वह कानून है जहां दो अलग-अलग धर्म के लोगों को शादी करने की आजादी मिलती है और दोनों अपना अपना धर्म बरकरार रखने के लिए आजाद होते हैं। हमारी शादी इसी एक्ट के तहत हुई है। हम दोनों अपने-अपने धर्म को फॉलो करते हैं। यहां दो लोग प्यार करते हैं। जो शादी करना चाहते हैं और हमने शादी की। वह अपनी परंपराओं का पालन करते हैं। मैं अपनी परंपराओं का पालन करती हूं। दोनों एक दूसरे का साथ देते हैं और कोई किसी को नहीं रोकता। यह एक्ट उन्हें मुस्लिम और मुझे हिंदू बने रहने की आजादी देता है।

Next Story