
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- औरंगजेब के पक्ष में...
औरंगजेब के पक्ष में अबू आजमी के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई! जानें भाजपा और शिवसेना ने सपा को क्या कहा?

नई दिल्ली। मुगल बादशाह औरंगजेब एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला इतिहास तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बयान को लेकर विवाद है।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संभाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ वीरता से संघर्ष किया और 1689 में औरंगजेब ने उन्हें क्रूरता से मरवा दिया। फिल्म में औरंगजेब के अत्याचारों को भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है, जिससे जनता की भावनाएं भड़क उठी हैं।
वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था। उसने कई मंदिर बनवाए और उसके शासनकाल में भारत ‘सोने की चिड़िया’ था। 'छावा' फिल्म में इतिहास को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि संभाजी और औरंगजेब की लड़ाई धर्म की नहीं, बल्कि सत्ता की थी।
अबू आजमी के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। भाजपा और शिवसेना के नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय शिरसाट ने कहा कि अबू आजमी का बयान मराठा इतिहास का अपमान है। महाराष्ट्र की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, भाजपा नेता राम कदम ने भी इसे मराठा योद्धाओं के बलिदान का अपमान बताया और कहा कि "ऐसे बयानों पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।