Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के स्टार नाइट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, जानें क्यों देर से पता चला हत्या का मामला

Varta24 Desk
29 March 2025 5:45 PM IST
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के स्टार नाइट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, जानें क्यों देर से पता चला हत्या का मामला
x

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय से एक बड़ी खबर आई है। वहीं एबीवीपी की ओर से स्किट्रोन कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान एक युवक को चाकू मारने की बात सामने आई थी। इस घटना में युवक घायल हो गया। हालांकि घायल युवक को पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस को भी काफी देर से पता चला

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार वारदात मुख्य स्टेज के पीछे ही हुई थी। म्यूजिक के शोर की वजह से पता नहीं चल पाया। हालांकि कई स्टूडेंट्स ने शोर मचाया था लेकिन म्यूजिक की आवाज की वजह से पुलिस को भी काफी देर से पता चला था। जिस छात्र के साथ मारपीट की वारदात हुई है उसकी पहचान आदित्य ठाकुर के रूप में हुई है। जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह यूआईईटी में सेकंड ईयर का स्टूडेंट था।

अर्चित गर्ग को साढ़े 7 लाख देने का किया ऐलान

बता दें कि पंजाबी गायक गुरदास मान की स्टार नाइट रद्द होने के विरोध में स्टूडेंट काउंसिल की भूख हड़ताल चल रही थी। चौथे दिन उप प्रधान अर्चित गर्ग ने अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल खत्म किया। मीटिंग के दौरान प्रधान अनुराग दलाल के सामने पीयू अधिकारियों ने माना कि उनकी ओर से गलती हुई। आगे से उन्होंने फंड को स्टूडेंट्स काउंसिल के सभी सदस्यों में समान रूप से बांटने, फंड को लेकर स्टूडेंट काउंसिल का अकाउंट खोलने और एक कमेटी गठित करने का लेटर जारी किया। ताकि फंड की पारदर्शिता रहे।

उन्होंने अर्चित गर्ग को साढ़े 7 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया है। वहीं उनके स्टार नाइट को लेकर खर्च हुए थे। बीते कल भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के सदस्यों ने फंड में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, जिसको लेकर बीते शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू के साथ प्रधान की मीटिंग हुई। इसमें फंड के बिल पेश किए गए।

Next Story