Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अयोध्या के गेस्ट हाउस में स्नान करती महिला का वीडियो बना रहा था वेटर, ऐसे हुए खुलासा

Varta24Bureau
12 April 2025 1:11 PM IST
अयोध्या के गेस्ट हाउस में स्नान करती महिला का वीडियो बना रहा था वेटर, ऐसे हुए खुलासा
x
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, कई महीनों से कर रहा था ये काम

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने आई महिला के साथ एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, अयोध्या धाम के एक गेस्ट हाउस के एक वेटर ने बाथरूम में स्नान करते हुए इस श्रद्धालु महिला का वीडियो बना लिया, जिसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है।

दूसरे बाथरूम में छुपा था वेटर

जानकारी के मुताबिक 11 लोग एक साथ राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे, जिनमें 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थे। वे लोग एक गेस्ट हाउस में ठहरे, जहां शुक्रवार सुबह सभी रामलला के दर्शन के लिए तैयार हो रहे थे। इसी बीच उनमें से एक महिला गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्नान कर रही थी। वहीं दूसरी महिला बाथरूम के बाहर ब्रश करने के लिए खड़ी थी। बाहर खड़ी महिला की नजर बाथरूम के गेट पर पड़ी तो उसे एक मोबाइल फोन दिखाई दिया। जिसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया और परिवार के बाकी लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

देखने पर पता चला कि बगल के बाथरूम में एक युवक बाल्टी पर खड़ा होकर स्नान कर रही महिला का वीडियो बना रहा है। जब बुलाने पर युवक बाहर नहीं आया तो लोगों ने गेट तोड़कर उस बाहर निकाला।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की और आरोपी युवक के मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। उसके फोन में 10 से ज्यादा महिलाओं के स्नान करते हुए वीडियो मिले। पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह का मोबाइल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सौरभ एक होटल में वेटर था और गेस्ट हाउस में 200 रुपये प्रतिदिन के किराए पर रहता था। पुलिस जांच के बाद विकास प्राधिकरण की टीम गेस्ट हाउस को सील करेगी। इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर जानें पर भी महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

Next Story