Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका से बड़ी संख्या में भारतीयों का डिपोर्ट, अमृतसर में लैंड करेंगे एक नहीं दो अमेरिकी विमान

Aryan
15 Feb 2025 4:43 PM IST
अमेरिका से बड़ी संख्या में भारतीयों का डिपोर्ट, अमृतसर में लैंड करेंगे एक नहीं दो अमेरिकी विमान
x

अमृतसर। अमेरिका में अवैध तरीके से गए भारतीयों को पकड़कर डिपोर्ट किया जा रहा है। इस बार दो अमेरिकी विमान डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। पहला विमान 15 फरवरी (शनिवार) को रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगा। दूसरा विमान 16 फरवरी (रविवार) को लैंड करेगा।

इस बार पहले के मुकाबले अधिक भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। 15 फरवरी को आने वाली फ्लाइट में 119 भारतीय होंगे, जिनमें से सबसे ज्यादा 67 लोग पंजाब से हैं।

पंजाब के विभिन्न जिलों से डिपोर्ट किए गए नागरिक:

गुरदासपुर: 11 लोग

कपूरथला: 10 लोग

होशियारपुर: 10 लोग

अमृतसर: 7 लोग

सीएम भगवंत मान की आपत्ति

अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान को उतरने की अनुमति दे रही है।

सीएम के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने भगवंत मान के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला केवल पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश से जुड़े भारतीयों का है।

डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर उठ रहे सवाल

पहले के डिपोर्ट मामलों में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों में बांधकर लाने की खबरें सामने आई थीं। इस बार भी लोगों के बीच चर्चा है कि क्या डिपोर्ट किए गए भारतीयों को फिर से उसी तरह लाया जाएगा।

Next Story