Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

51 देश के 648 प्रतिभागी सूरजकुंड मेले में हिस्सा ले रहे, आज से शुरू हो रहा

Aryan
7 Feb 2025 8:50 AM IST
51 देश के 648 प्रतिभागी सूरजकुंड मेले में हिस्सा ले रहे, आज से शुरू हो रहा
x

नई दिल्ली। 51 देशों के 648 प्रतिभागी इस बार सूरजकुंड मेले में हिस्सा ले रहे हैं। आज से इस मेले की शुरुआत हो रही है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार है। इस बार मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी।

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार सुबह 10 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की उपस्थित रहेंगे। मेले के मेले में मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों तथा थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे। सूरजकुंड मेले के थीम स्टेट ओडिसा से प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर मृणालिनी दर्शवाल और मध्यप्रदेश से देवेंद्र राय ने उनके राज्यों से मेले में होने जा रही शिल्प और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी।

Next Story