Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

झारखंड में हुई मुठभेड़ के बाद 6 नक्सली मारे गए, कोबरा कमांडो और पुलिस ने चलाया अभियान

Aryan
21 April 2025 9:50 AM IST
झारखंड में हुई मुठभेड़ के बाद 6 नक्सली मारे गए, कोबरा कमांडो और पुलिस ने चलाया अभियान
x

बोकारो। झारखंड में मुठभेड़ के बाद 6 नक्सली मारे गए हैं। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो और पुलिस ने अभियान चला कर मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में पुलिस और कोबरा कमांडो के जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। अभियान अभी चल रहा है, और भी नक्सली पर कार्रवाई होने की संभावना है।

झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे शुरू हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया, जिसमें छह नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक पिस्तौल जब्त की गई।

Next Story