Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- चमोली हिमस्खलन में 4...
मुख्य समाचार
चमोली हिमस्खलन में 4 की मौत, 50 लोग बचाए गए, 5 अब भी लापता
Tripada Dwivedi
1 March 2025 4:32 PM IST

x
चमोली। उत्तराखंड के माणा में हुए हिमस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई है, रक्षा पीआरओ देहरादून ने इसकी पुष्टि की है। प्रशासन और बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
डीएम चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि कल शुरू हुए बचाव अभियान में अब तक 50 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। कल 33 लोगों को बचाया गया था और आज शनिवार को 17 और लोगों को रेस्क्यू किया गया। फिलहाल, 5 लोग अब भी लापता हैं और उनका पता लगाने के लिए खोज अभियान जारी है।
सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। सरकार और प्रशासन लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और अनावश्यक गतिविधियों को रोकने के निर्देश दिए हैं।
Next Story