Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

... जब बीच समंदर में धधक उठा आग का शोला! जानें तटरक्षक बल ने कैसे 18 मछुआरों की जान बचाई

Tripada Dwivedi
28 Feb 2025 2:16 PM IST
... जब बीच समंदर में धधक उठा आग का शोला! जानें तटरक्षक बल ने कैसे 18 मछुआरों की जान बचाई
x

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अक्षी अलीबाग तट से 6-7 समुद्री मील दूर एक मछली पकड़ने वाली नाव में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह 3-4 बजे के बीच हुई, जिससे नाव पर सवार मछुआरों की जान खतरे में पड़ गई।

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के गश्ती जहाज आईसीजीएस सावित्रीबाई फुले ने पोजिशन 190 प्रोंग्स एलटी 21 पर जलती हुई नाव को देखा और तुरंत स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। पुष्टि की गई कि नाव पर मौजूद सभी मछुआरे पास की दूसरी नाव पर सुरक्षित पहुंच चुके थे। जहाज ने अग्निशमन अभियान (FF Operation) शुरू किया ताकि आग पर काबू पाया जा सके। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना का संयुक्त अभियान रायगढ़ एसपी के अनुसार, नाव का नाम 'राकेश गण' था और उस पर 18 चालक दल के सदस्य सवार थे। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मछुआरों को सुरक्षित तट तक पहुंचाया गया। भारतीय तटरक्षक बल ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और तटीय सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह घटना तटरक्षक बल और नौसेना की त्वरित कार्रवाई का एक और उदाहरण है, जिससे समुद्र में बड़ी दुर्घटना टाली जा सकी।

Next Story