Begin typing your search above and press return to search.
राज्य

24 सितंबर कोझारखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात

Sharda Singh
21 Sep 2023 11:36 AM GMT
24 सितंबर कोझारखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात
x

झारखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात

रांची से चलकर हावड़ा को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की तारीख लगभग तय हो गई है। 24 सितंबर यानी दो दिन बाद रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन राजधानी रांची से खुलेगी। इस ट्रेन को देश के अन्य नौ नई वंदे भारत ट्रेन के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रास्ते भी तय हो चुके हैं। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक मिल चुके हैं।

पहले दिन 12:45 बजे रवाना होगी

ट्रेन के परिचालन के संबंध में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन से की जाएगी। रांची से ट्रेन खुलकर मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे होगा। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नियमित रूप से किस समय पर चलेगी, यह तय नहीं हो सका है।

दो टाइमिंग बोर्ड को भेजी गई

टाइमिंग को लेकर दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के परिचालन का समय अभी तय नहीं हुई है। हालांकि इसके लिए रेलवे बोर्ड को दो समय सारणी भेजी गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक जो समय सारिणी बोर्ड को भेजी गई है, उस पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड रांची से हावड़ा और हावड़ा से रांची दोनों ओर से ट्रेन के समय निर्धारित करने पर विचार कर रहा है।

समय सारणी ऐसा हो सकता है

रेलवे बोर्ड को दी गई पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह आठ बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे तय किया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का निर्णय लिया गया है

दूसरी समय सारिणी के अनुसार, रांची से ट्रेन सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और सुबह हावड़ा 11:55 बजे पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह दोपहर 3:30 बजे ट्रेन रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-हावड़ा पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसका रखरखाव रांची रेल मंडल करेगी।

Sharda Singh

Sharda Singh

    Next Story