Begin typing your search above and press return to search.
राज्य

दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, 9 नक्सली ढेर

Neelu Keshari
3 Sep 2024 11:14 AM GMT
दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, 9 नक्सली ढेर
x

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। अब तक सेना के जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शव के साथ एसएलआर, 303 और 12 बोर के हथियार बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों के जमावड़े की खबर मिली थी, जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। तीन सितंबर की सुबह 10:30 बजे सर्चिग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर दो के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग रुक-रुक कर जारी है और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं। इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

Next Story