
टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और जय शाह ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन, लिए बप्पा के आशीर्वाद

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किया। वह टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुंचे।
टी20 विश्व कप जीत के बाद रोहित और जय शाह ने इस मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंदिर में टी20 विश्व कप ट्रॉफी के लिए पूजा और आरती की गई।
बता दें बारबाडोस में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला जीता था। 10 साल बाद भारत ने किसी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यह ट्रॉफी धोनी के कप्तानी में 2007 में भारत को मिली थी। टीम इंडिया के देश लौटने पर जश्न पूरे देश में मनाया गया था। उनका दिल्ली ऐयर पोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली पहुंचने का बाद पूरी टीम पीएम आवास गई। वहां सभी टीम के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। उसके बाद मुंबई मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकली।