Begin typing your search above and press return to search.
खेल

पेरिस ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की क्वार्टर फाइनल में एंट्री

Tripada Dwivedi
30 July 2024 6:02 PM GMT
पेरिस ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की क्वार्टर फाइनल में एंट्री
x

नई दिल्ली। पेरिस ओलंप‍िक का आज चौथा दिन है। भारत ओलंप‍िक में अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर धमाल कर दिया है। टीम ने अपने शुरुआती 3 में से 2 मैच जीतकर ही क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है। उसका एक मैच ड्रॉ रहा था लेकिन भारतीय टीम के 7 पॉइंट्स हैं। भारतीय टीम ने पहले आयरलैंड को 2-0 से हराया है। इसके बाद अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। इस नतीजे के साथ ही भारत की क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की हो गई है। अब भारतीय टीम को 1 अगस्त को बेल्जियम और 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलना है।

Next Story