Begin typing your search above and press return to search.
खेल

एक बार फिर एमएस धोनी ने बदला अपना लुक, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीर

Tripada Dwivedi
12 Oct 2024 10:45 AM GMT
एक बार फिर एमएस धोनी ने बदला अपना लुक, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीर
x

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में सबसे जाने माने क्रिकेटरों में से एक हैं। एमएस धोनी के फैन सिर्फ भारत में ही बल्कि बाहर के देश में भी है। क्रिकेट फैन उनके हर कदम पर नजर रखते हैं। एमएस धोनी अपने खेलने के अंदाज को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। मगर आज वह अपने स्टाइल को लेकर हाईलाइट है।

हाल ही में एसएस धोनी एक नए हेयरस्टाइल में नजर आए हुए हैं। धोनी ने अपना हेयरकट को बदल दिया है। उनके इस हेयर स्टाइल को काफी पंसद किया जा रहा है। एमएस धोनी का न्यू लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उन्हें यह लुक दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "द वन एंड ओनली अवर थाला"।

Next Story