Begin typing your search above and press return to search.
खेल

न्यूजीलैंड की हार से भारत को नुकसान, अब भारत को श्रीलंका से बड़े अंतराल से मैच होगा जितना

Tripada Dwivedi
9 Oct 2024 8:30 AM GMT
न्यूजीलैंड की हार से भारत को नुकसान, अब भारत को श्रीलंका से बड़े अंतराल से मैच होगा जितना
x

नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप में भारत को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था जिससे भारत का नेट रन रेट नुकसान हुआ था। मगर पाकिस्तान से जितने के बाद भारत को नेट रन रेट में काफी राहत मिल गई थी। अब भारत के दो मैच होंगे जो कि भारत को दोनों मैच जितने होंगे।

हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमों के पास ही सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका है। मौजूदा समय में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। पाकिस्तान दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। भारत चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर है। भारत को नेट रनरेट में सुधार करने के लिए बुधवार को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। जो कि इतना आसान नहीं होगा। बता दें श्रीलंका ने हाल ही में भारत को महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। श्रीलंका के खिलाफ छोटी अंतराल से जीत पर भारत का सफर लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि टीम पूरी तरह से बाहर नहीं होगी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की जीत से फिर रास्ता बन सकता है।

नेट रन रेट में ऑस्ट्रेलिया +2.254 के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान के दुसरे स्थान पर +0.555 नेट रन रेट है। न्यूजीलैंड की टीम -0.050 नेट रन रेट के साथ तीसरे, भारतीय टीम -1.217 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम दो मैचों में दो हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

Next Story