Begin typing your search above and press return to search.
धर्म

थाइलैंड की अयोध्या में भी मनेगा प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Kanishka Chaturvedi
15 Jan 2024 9:01 AM GMT
थाइलैंड की अयोध्या में भी मनेगा प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव
x

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह है। इसी क्रम में थाईलैंड में भी उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। भारत दौरे पर आए राजदूत (विश्व शांति संस्थान संयुक्त राष्ट्र) डॉ़ परविंदर सिंह व शाही राजनयिक थाई पुजारी फ्रापलाड नारोंग ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। डॉ़ परविंदर सिंह ने बताया कि थाईलैंड की अयोध्या भी प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए तैयार हो रही है। राम हम सबके आराध्य हैं। भव्य आयोजन होगा।

डॉ. परविंदर सिंह ने कहा कि राममंदिर का उद्घाटन विश्व के हर एक सनातनी के लिए गौरवशाली दिन है। राममंदिर का दर्शन कर व मंदिर निर्माण का साक्षी बनकर अभिभूत हूं। इसलिए अयोध्या में ही नहीं, पूरी दुनिया में सनातनी उत्सव मनाएंगे। थाईलैंड में भी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म का थाईलैंड के राज परिवार पर सदियों से गहरा प्रभाव रहा है। माना यह जाता है कि थाईलैंड के राजा भगवान विष्णु के अवतार हैं। थाईलैंड में राजा को राम कहा जाता है। राज परिवार अयोध्या नामक शहर में रहता है। यहां का राष्ट्रीय ग्रंथ रामायण है। जिसे थाई भाषा में ‘राम-कियेन’ कहते हैं, जिसका अर्थ राम-कीर्ति होता है, जो वाल्मीकि रामायण पर आधारित है।

डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि अयोध्या में सांस्कृतिक व कला केंद्र खोलने को लेकर थाईलैंड की ओर से प्रस्ताव पत्र श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को दिया गया है। यह केंद्र न केवल स्थानीय समुदाय के बीच बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्यटकों के लिए सुलभ कला के अवसर प्रदान करने में सहायक होगा। डॉ़ बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने बताया कि हम इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे। यह पहल अयोध्या व थाईलैंड के संबंधों को नया आयाम देगी।

Kanishka Chaturvedi

Kanishka Chaturvedi

    Next Story