
क्या सच में बदलेगा का नाम इंडिया Vs भारत विवाद के बीच पीएम मोदी के सामने रखी नेमप्लेट ने खींचा सबका ध्यान, क्या रही वजह।
क्या सच में बदलेगा का नाम इंडिया Vs भारत विवाद के बीच पीएम मोदी के सामने रखी नेमप्लेट ने खींचा सबका ध्यान, क्या रही वजह।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में कई विश्व नेताओं को जी 20 में संबोधित किया। इस दौरान बैठक में पीएम मोदी के टेबल पर इंडिया की जगह भारत का टैग देखा गया। इसके बाद से इन मुद्दों पर अटकलों तेज़ हो गयी है कि केंद्र आधिकारिक राज्य का शीर्षक इंडिया से बदलकर भारत कर सकती है। देश के नाम को लेकर राजनीति में काफी हलचल बनी हुई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे है। उसमें पीएम के सीट पर 'भारत' देश का टैग लगा हुआ है।
दरअसल, जहां एक ओर देश के नाम 'इंडिया' को 'भारत' करने पर विवाद है, इसी बीच यह तस्वीर सामने आई है। अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने विश्व नेताओं का स्वागत करते हुए मोरक्को में आए भूकंप पर भी दुख व्यक्त किया।
इस बैठक में सभी विश्व नेताओं के टेबल पर उनके देश का नाम लिखा होता है, जिसका वह प्रतिनिधित्व करने के लिए बैठक में पहुंचे होते हैं। इस दौरान पीएम मोदी के टेबल पर 'इंडिया' नहीं बल्कि 'भारत' का टैग लगा हुई था। इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
दरअसल, राष्ट्रपति भवन की ओर से जी 20 रात्रिभोज के निमंत्रण में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा था, जिसे पढ़ने के बाद तमाम विपक्षी पार्टी को खा़सा ऐतराज हुआ था। इसके बाद से इन अटकलों को बल मिला कि केंद्र आधिकारिक राज्य का शीर्षक इंडिया से बदलकर भारत कर सकती है।
इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह नाम बदलने का प्रयास है, क्योंकि उनके गठबंधन के नाम में INDIA (इंडिया नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) लिखा है।