Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

बीजेपी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं, INDIA जोड़ो यात्रा निकालने की नसिहय क्यों दी?

Sharda Singh
28 Sep 2023 9:26 AM GMT
बीजेपी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं, INDIA जोड़ो यात्रा निकालने की नसिहय क्यों दी?
x

बीजेपी ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो नहीं, INDIA जोड़ो यात्रा निकालने की नसिहय क्यों दी?

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने विधायक के आवास पर छापेमारी की और गिरफ्तार कर लिया। मामले में सियासत हो रही है। कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को एक सलाह भी दी है।

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स एंड साइकोट्रोपिक सब्‍सटेंस एक्‍ट (एनडीपीएस) मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा था। छापेमारी के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद इस पर सियासत भी हो रही है। इसी को लेकर बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है।

INDIA जोड़ो यात्रा निकालें राहुल गांधी: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने AAP और कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। पूनावाला ने कहा कि AAP को कार्रवाई करने में इतनी देरी क्यों लग रही थी। मुझे लगता है कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान के बाद ये कार्रवाई हुई है।

Next Story