Begin typing your search above and press return to search.


x
आज कर्नाटक पूरी तरह से बंद है...
कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, आज कई संगठनों ने कर्नाटक में बंद बुलाया है। जिसके तहत विभिन्न संगठन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
कावेरी जल विवाद पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 'कर्नाटक बंद' बुलाया गया है। बंद को देखते हुए शनिवार को मांड्या और बेंगलुरु में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
वहीं, कर्नाटक बंद के दौरान कई संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद है।
Next Story