Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

'ये सिर्फ क्रूरता है', विनेश फोगाट के खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने पर राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसा

SaumyaV
31 Dec 2023 9:38 AM GMT
ये सिर्फ क्रूरता है, विनेश फोगाट के खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने पर राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसा
x

राहुल गांधी का यह हमला फोगाट द्वारा अपने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने के एक दिन बाद आया है जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाने से रोका और वो कर्त्तव्य पथ के बीच में पड़े रहे। विनेश के पुरस्कार लौटाकर कर्तव्य पथ पर जाने को लेकर राहुल ने कहा कि इसे देखकर दुख होता है।

महिला पहलवान विनेश फोगाट के खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साथा है। विनेश के पुरस्कार लौटाकर कर्तव्य पथ पर जाने को लेकर राहुल ने कहा कि पीएम देश के संरक्षक हैं और यह हो रहा, जिसे देखकर दुख होता है।

राहुल गांधी का यह हमला फोगाट द्वारा अपने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने के एक दिन बाद आया है, जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाने से रोका और वो कर्त्तव्य पथ के बीच में पड़े रहे।

फोगाट ने ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के चुनाव का विरोध किया था। बृजभूषण पर दोनों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Next Story