Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Mahua Moitra पर तंज कस Nishikant Dubey बोले- हीरानंदानी जैसे PA ने लोकसभा के नियम नहीं बताए क्या?

SaumyaV
23 Nov 2023 10:30 AM GMT
Mahua Moitra पर तंज कस Nishikant Dubey बोले- हीरानंदानी जैसे PA ने लोकसभा के नियम नहीं बताए क्या?
x

भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने तृणमुल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर एक बार फिर हमला बोला है। दुबे ने लोकसभा के नियमों का बताते हुए कहा कि आपको ये समझना होगा कि सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब तब तक गोपनीय रहने चाहिए, जब तक कि सदन में वास्तव में सवाल का जवाब नहीं दिया जाता।

आर्थिक, सुरक्षा से खिलवाड़

दुबे ने कहा कि सांसद जब प्रश्न पूछते हैं तो संसद शुरू होने के एक घंटा पहले उत्तर सांसद को मिलता है, इससे शेयर मार्केट, कम्पनी की स्थिति में उतार चढ़ाव, देश की सुरक्षा में सेंध, दूसरे देशों के साथ अपने सम्बन्धों पर समय से पहले जानकारी मिल जाने पर आर्थिक, सुरक्षा से खिलवाड़ हो सकता है।


हीरानंदानी जैसे PA ने नियम नहीं बताए क्या?

भाजपा नेता ने आगे कहा कि आरोपी भ्रष्टाचारी सांसद को शायद हीरानंदानी जैसे PA ने यह पढ़कर नहीं बताया कि क्या नियम हैं। इसी के साथ दुबे ने चोरी और सीनाजोरी के मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए महुआ पर तंज कसा।


ये है मामला

बता दें कि सांसद महुआ मोइत्रा पर कारोबारी हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है। लोकसभा चुनाव समिति ने इस मामले की जांच के बाद लोकसभा स्पीकर से महुआ को निष्काशित करने की सिफारिश की है।

महुआ पर हीरानंदानी से महंगे उपहार लेकर व्यापारी गौतम अदाणी के खिलाफ सवाल पूछने का आरोप है, जिसके लिए महुआ ने लोकसभा के प्रश्न पोर्टल का एक्सेस हीरानंदानी को दिया था।

Next Story