Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

घोसी सीट पर सपा की बड़ी जीत, SP के सुधाकर सिंह ने BJP के दारा सिंह चौहान को हराया !

Akanksha Mishra
9 Sep 2023 7:04 AM GMT
घोसी सीट पर सपा की बड़ी जीत, SP के सुधाकर सिंह ने BJP के दारा सिंह चौहान को हराया !
x

यूपी की घोसी सीट पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच कांटे की टक्कर थी . सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया है.

घोसी उपचुनाव में जीते के बाद क्या बोले सुधाकर सिंह?

UP Bypolls Result 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जनता को धन्यवाद कहा है. इस दौरान सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर तंज कसते हुए उन्हें अपना मित्र बताया.

अपनी पार्टी की जीत के बाद अखिलेश यादव ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है। अखिलेश ने कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता की जीत है।

घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी है। अखिलेश यादव ने इस जीत को जनता की जीत बताया है। बता दें कि सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे थे। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए थे। आखिरी राउंड की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही थी। अंतिम राउंड में सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से दारा सिंह चौहान को हरा दिया। सुधाकर सिंह की जीत के बाद सपा में जश्न का माहौल है।



घोसी उपचुनाव में सपा की जीत से गदगद हुए अखिलेश यादव

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह की जीत हुई है. वहीं इस जीत को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-"घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएँ!!!"

Next Story