Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab News: सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने थाना पहुंचे कांग्रेस नेता सुखजिर सिंह रंधावा; नहीं हो पाई मुलाकात.।

Sharda Singh
29 Sep 2023 7:04 AM GMT
Punjab News: सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने थाना पहुंचे कांग्रेस नेता सुखजिर सिंह रंधावा; नहीं हो पाई मुलाकात.।
x

Punjab News: सुखपाल खैहरा से मुलाकात करने थाना पहुंचे कांग्रेस नेता सुखजिर सिंह रंधावा; नहीं हो पाई मुलाकात.।

शुक्रवार सुबह सुखपाल खैहरा से मिलने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग सदर थाना जलालाबाद पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सुखपाल सिंह खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लाया गया है ।

Punjab News: 8 वर्ष पुराने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा से मिलने के लिए सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग सदर थाना जलालाबाद पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सुखपाल सिंह खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लाया गया है और इसके बाद सभी कांग्रेस नेता यहां सीआईए स्टाफ कार्यालय के बाहर पहुंचे।

सुखपाल खैहरा से मुलाकात नहीं करवाई गई- राजा वड़िंग

काफी देर बातचीत के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, राजा वड़िंग, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया सहित अन्य नेता थाने के अंदर गए। 15 मिनट के बाद बाहर आकर नेताओं ने बताया कि उनकी मुलाकात सुखपाल सिंह खैहरा से नहीं करवाई गई और इसके चलते कांग्रेस पार्टी जल्द आगे कि नीति को लेकर चर्चा करेगी।

इस मौके कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि वह सुबह सुखपाल सिंह खैहरा से मुलाकात करने के लिए जलालाबाद सदर थाना में पहुंचे लेकिन वहां किसी ने गेट नहीं खोला। एक कर्मचारी ने बताया कि सुखपाल सिंह खैहरा को सीआईए स्टाफ फाजिल्का में लाया गया है, जहां वह मुलाकात करने के लिए पहुंचे। थाने के अंदर जाने के बाद अधिकारियों ने कहा कि वह उनकी मुलाकात नहीं करवा सकते और इसके बाद सभी नेता बाहर आ गए।

किसी के दवाब में नहीं आएगी कांग्रेस - सुखजिंदर सिंह रंधावा

इस मौके सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आप सरकार केवल बदला खोरी की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि जब सुखपाल सिंह खैहरा पर मामला दर्ज हुआ था और सम्मन जारी हुए थे। तब इसी सरकार के मंत्रियों ने सुखपाल सिंह खैहरा का पक्ष लेते हुए इसे झूठा पर्चा करार दिया था। लेकिन आज जब इनकी सरकार बनी है तो उसी पुराने मामले में सुखपाल सिंह खैहरा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की कांग्रेस किसी के दबाव में नहीं आएगी और हर वर्कर इस परेशानी में अपने नेताओं के साथ हैं।

Next Story