
पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी प्रमिला मलिक, ओडिशा की नामांकन किया दाखिल
पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी प्रमिला मलिक, ओडिशा में की नामांकन किया दाखिल
देश की लोकसभा और राज्यसभा में जहां नारी शक्ति वंदन विधेयक के तहत महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं नारी शक्ति को हमेशा प्राथमिकता देने वाली नवीन पटनायक ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एक महिला विधायक का नाम घोषित कर एक मिशाल पेश किया है।
इसी के साथ ओडिशा विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष पद पर एक महिला अध्यक्ष होंगी
इसी के तहत प्रमिला मलिक ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। आपको बता दे विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को होगा।
सीएम पटनायक का प्रमिला मलिक ने जताया आभार
ओडिशा विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या को देखें तो प्रमिला मलिक का विधानसभा अध्यक्ष बनना पूरी तरह से निश्चित है। यह खबर जानने के बाद प्रमिला मलिक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।
नामांकन आज दाखिल किया
1990 में वह पहली बार जनता दल से विधायिका बनी थीं। वर्ष 2000 से वह लगातार बीजद से विधायिका के तौर पर जीतती आ रही हैं। विभिन्न समय में वह महिला एवं शिशु कल्याण विभाग का मंत्री रह चुकी हैं।
2019 से 2022 तक वह सरकारी मुख्य सचेतक के तौर पर दायित्व निभा रही थी। 2022 में उन्हें राजस्व एवं आपदा संचालन मंत्री का दायित्व मुख्यमंत्री ने दिया था। अब आज उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया है।
शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। संख्या के हिसाब से प्रमिला मलिक का विधानसभा अध्यक्ष बनना निश्चित है और इसी के साथ वह ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बन जाएंगी।