Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

MP चुनाव 2023: मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी के पास हैं कई विकल्प, शिवराज सिंह चौहान को साफ संदेश!

Sharda Singh
27 Sep 2023 7:34 AM GMT
MP चुनाव 2023: मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी के पास हैं कई विकल्प, शिवराज सिंह चौहान को साफ संदेश!
x

MP चुनाव 2023: मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी के पास हैं कई विकल्प, शिवराज सिंह चौहान को साफ संदेश!

2024 के आखिर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है, तो वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि हमारे पास सीएम पद को लेकर कई विकल्प हैं। इसलिए पार्टी इस बार सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ रही है।

मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी में इस बार सब कुछ बदला हुआ नज़र आ रहा है। पार्टी ने वैसे तो कई महीने पहले ही यह तय कर लिया था कि राज्य में इस बार अपने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश में अपनाई गई रणनीति को 2023 में मध्य प्रदेश में दोहराने का फैसला किया है। साथ ही यह तय किया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में क्षेत्रीय क्षत्रपों को आगे करेगी।

इसी रणनीति के तहत पार्टी ने पहले धीरे-धीरे शिवराज सिंह चौहान को चुनावी अभियान के सेंटर पॉइंट से हटाकर अन्य नेताओं के समकक्ष खड़ा करने का प्रयास किया। फिर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शिवराज को बड़ा झटका दिया। पार्टी ने तय किया कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद 2018 विधानसभा चुनाव की तरह 2023 में वह इकलौता चेहरा नहीं होंगे।

चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इसमें बड़े चेहरे होंगे।

वहीं, पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे चुनाव को अपनी लोकप्रियता के आधार पर पार्टी के पक्ष में बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव प्रचार अभियान में अभी भी शिवराज सिंह चौहान की एक भूमिका है। इस पर भाजपा सूत्र यह भी बता रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान राज्य के मुख्यमंत्री हैं। निश्चित तौर पर शिवराज सिंह चौहान बड़े चेहरे हैं और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, जब पार्टी किसी राज्य में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला करती है तो उसका मतलब स्पष्ट होता है। राज्य में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कई विकल्प हैं.|

Next Story