Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

MP Election 2023: भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर पर दिमनी सीट के लिए क्यों चला दांव, समझें इस सीट का इतिहास.।

Sharda Singh
28 Sep 2023 6:31 AM GMT
MP Election 2023:  भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर पर दिमनी सीट के लिए क्यों चला दांव, समझें इस सीट का इतिहास.।
x

MP Election 2023: भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर पर दिमनी सीट के लिए क्यों चला दांव, समझें इस सीट का इतिहास.।

मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में नरेंद्र सिंह तोमर का नाम भी शामिल है। उन्हें दिमनी सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों एक केंद्रीय मंत्री को दिमनी सीट से लड़ाया जा रहा है। आखिर दिमनी सीट भाजपा के लिए इतना अहम क्यों है।

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव भाजपा ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा एक बार फिर मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

कुछ दिनों पहले भाजपा ने राज्य में चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। उनमें से एक नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी है।

उन्हें पार्टी ने दिमनी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि तोमर 2009 से ही केंद्र में हैं और अब पार्टी ने उन्हें वापस प्रदेश में एक्टिव कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों एक केंद्रीय मंत्री को दिमनी सीट से लड़ाया जा रहा है। आखिर दिमनी सीट भाजपा के लिए इतना अहम क्यों है।

दिमनी सीट का क्या है इतिहास?

दिमनी सीट के इतिहास की बात करें तो 1980 से 2008 तक इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा। लेकिन पिछले दो चुनावों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। साल 2018 में कांग्रेस के गिर्राज दंडोतिया ने जीत दर्ज की थी तो वहीं 2013 के चुनाव में बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया ने बाजी मार ली। भाजपा ने अपने गढ़ में एक बार फिर से वापसी करने के लिए नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज नेता पर दांव खेला है।

बता दें कि कृषि मंत्री वर्तमान में मुरैना लोकसभा सीट से सांसद हैं। इस क्षेत्र में उनका दबदबा है। वो 20 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने साल 1998 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभी तक वो दो

Next Story