Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

MP Election 2023: आज राहुल गांधी शाजापुर में करेंगे जनसभा, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी.।

Sharda Singh
30 Sep 2023 6:52 AM GMT
MP Election 2023: आज राहुल गांधी शाजापुर में करेंगे जनसभा, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी.।
x

MP Election 2023: आज राहुल गांधी शाजापुर में करेंगे जनसभा, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी.।

MP News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेता भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पोलायकलां पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

सभा के बाद दोपहर ड़ेढ़ बजे राहुल गांधी हेलीकाप्टर से इंदौर विमानतल के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों द्वारा तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय है। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी।

जांच के बाद ही लोगों को सभा स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा। सुरेजवाला ने उज्जैन में बच्ची से दुष्कर्म को लेकर साधा प्रदेश सरकार पर निशाना: शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पोलायकलां पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने उज्जैन में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मैं बच्ची से मिलने इंदौर के अस्पताल गया था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद आयेंगे नही, बच्ची से मिलेंगे नही और कहा कि कोई उससे मिलेगा नही। मुझे मिलने नहीं दिया गया। मैंने डाक्टरों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आए दिन बेटियों से अनाचार हो रहा है। मप्र में भाजपा से बेटियां बचाओ नारा चल पड़ा है। मप्र में कानून व्यवस्था नाम को कोई चीज नही, उसका दीवाला निकल चुका है। 12 बरस की एक बेटी से उज्जैन में दो दुष्कर्म हुआ। उसने मां भारती की आंखों में आंसू जरूर ला दिए होंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि आपमें जरा भी गैरत बची है तो सब उत्सव बंद किजिए। उस बेटी का कुशलक्षेम पूछिए और उस परिवार के आंसू पोंछिए।

भारत जोड़ो यात्रा शाजापुर जिले में नही आई थी.

खास बात यह भी है कि राहुल गांधी द्वारा इसी साल निकाली गई तीन हजार किमी से अधिक की पैदल भारत जोड़ों यात्रा शाजापुर जिले में नही आई थी। यात्रा शाजापुर से ही अलग होकर बने आगर मालवा जिले में आई थी और तीन दिन तक यहां रही थी। ऐसे में जिले के कांग्रेसी आगर मालवा में ही रैली में शामिल हुए थे।

दावेदारों को पेश करने का मौका.

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह टिकट के दावेदारों में है। खास बात यह भी है कि जिले की तीन में के दो विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग तय हैं सिर्फ एक विधानसभा शुजालपुर में दावेदार एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

ऐसे में यहां के दावेदारों राहुल के कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन कर अपना दावा मजबूत करने का प्रयास करेंगे। जिले की शाजापुर और कालापीपल विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा है और यहां वर्तमान विधायकों को ही टिकट मिलना तय माना जा रहा है।सिर्फ शुजालपुर में ही कांग्रेस और दावेदारों के लिए चुनाैतपूर्ण और कशमकश वाली स्थिति है।

Next Story