Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

MP Election 2023: BJP के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर कमलनाथ ने तंज कसा है, 'भाजपा ने 'झूठी' उम्मीद का खेला आखिरी दांव',

Sharda Singh
26 Sep 2023 6:45 AM GMT
MP Election 2023: BJP के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर कमलनाथ ने तंज कसा है, भाजपा ने झूठी उम्मीद का खेला आखिरी दांव,
x

MP Election 2023: BJP के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर कमलनाथ ने तंज कसा है, 'भाजपा ने 'झूठी' उम्मीद का खेला आखिरी दांव',

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी की है। इस बार भाजपा ने सात लोकसभा सदस्यों को मैदान में उतारा है।इस सूची में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रह्लाद सिंह पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं।बीजेपी ने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी मैदान में उतारा है। इस सूची को लेकर कांग्रेस ने पार्टी पर तंज किया है।

भाजपा द्वारा आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। राज्य में कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश में अपनी हार स्वीकार कर ली है और अपना "झूठी उम्मीद का आखिरी दांव" खेला है। यही हकीकत है, जो सामने दिख रहा है।

भाजपा ने अब तक मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 78 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में अगस्त में जारी 39 नामों की पहली सूची भी शामिल है। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

भाजपा ने झूठी उम्मीद का आखिरी दांव" खेला है- कमलनाथ

बिती देर रात कमलनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि भाजपा ने एमपी में हार स्वीकार कर ली है और अपना "झूठी उम्मीद का आखिरी दांव" खेला है। कमलनाथ ने आगे कहा करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा करने वाली भाजपा की उम्मीदवारों की सूची निश्चित रूप से पार्टी की आंतरिक हार पर मुहर है और भाजपा सरकार के साढ़े अठारह साल और पंद्रह वर्षों के दौरान विकास के दावों को खारिज करती है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के खोखले दावे उजागर हो गए हैं और "सफेद झूठ" साबित हुए हैं।

तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ, भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चार लोकसभा सदस्यों राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदयप्रताप सिंह को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

Next Story