Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दिल्ली में बीजेपी मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी, यमुनापार में 76 में से सिर्फ आठ मंडलों में महिलाएं बनीं अध्यक्ष.।

Sharda Singh
28 Sep 2023 6:31 AM GMT
दिल्ली में बीजेपी मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी, यमुनापार में 76 में से सिर्फ आठ मंडलों में महिलाएं बनीं अध्यक्ष.।
x

दिल्ली में बीजेपी मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी, यमुनापार में 76 में से सिर्फ आठ मंडलों में महिलाएं बनीं अध्यक्ष.।

Lok Sabha Election 2024 यमुनापार के चार संगठनात्मक जिलों में मंडल अध्यक्ष के 76 पदों में से सिर्फ आठ पर ही महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी से जुड़े कई लोगों का मानना है कि इस स्तर पर अधिक महिलाओं को जगह दी जा सकती थी। इस जिले में लाजपत नगर में नीलम सहदेव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। शाहदरा जिले में 18 मंडल हैं।

यमुनापार के चार संगठनात्मक जिलों में मंडल अध्यक्ष के 76 पदों में से सिर्फ आठ पर ही महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी से जुड़े कई लोगों का मानना है कि इस स्तर पर अधिक महिलाओं को जगह दी जा सकती थी। यमुनापार में उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 21 मंडल हैं। इसमें से सिर्फ एक जगह महिला को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

इस जिले के मुखर्जी नगर मंडल में ममता कुमारी को पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह मयूर विहार जिले में 17 में से एक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए महिला का चयन हुआ है।

इस जिले में लाजपत नगर में नीलम सहदेव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। शाहदरा जिले में 18 मंडल हैं। यहां पर आइपी एक्सटेंशन में जसबीर सैनी, शास्त्री पार्क में पूजा शर्मा और

शाहदरा में संगीता शर्मा को मंडल की कमान सौंपी गई है। नवीन शाहदरा में 20 में से तीन मंडल अध्यक्ष महिलाएं बनाई गई हैं। यहां परनंद नगरी में विशाखा अग्रवाल और ब्रजपुरी में निर्मला शर्मा दिलशाद गार्डन में सुषमा वधवा, को जिम्मा सौंपा गया है।

Next Story