Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

तेज प्रताप के साथ लालू यादव ने हरी झंडी दिखाकर राजगीर जू सफारी भ्रमण के लिए स्कूली बच्चों को किया रवाना.।

Sharda Singh
29 Sep 2023 7:03 AM GMT
तेज प्रताप के साथ लालू यादव ने हरी झंडी दिखाकर राजगीर जू सफारी भ्रमण के लिए स्कूली बच्चों को किया रवाना.।
x

तेज प्रताप के साथ लालू यादव ने हरी झंडी दिखाकर राजगीर जू सफारी भ्रमण के लिए स्कूली बच्चों को किया रवाना.।

राजद प्रमुख लालू यादव ने राजगीर जू सफारी भ्रमण के लिए स्कूली बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। इस दौरान उनके बेटे व बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी रहे। दरअसल तेज प्रताप यादव 80 स्कूली बच्चों के साथ राजगीर जू सफरी और नेचर सफारी का भ्रमण करेंगे। बच्चों को भोजन कराने राजगीर भ्रमण कराने सहित सभी तरह का खर्च वन विभाग वहन करेगा।

बिहार न्यूज़: तेज प्रताप यादव मंत्री के रूप में बहुत ही बेहतर कार्य कर रहे हैं। ये पर्यावरण फ्रेंडली मंत्री बन गए हैं। देखिए, स्कूली बच्चों को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण कराने के लिए खुद ले जा रहे हैं। इनका बच्चों के साथ भी बहुत लगाव है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कही।

लालू यादव ने बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई।

लालू यादव ने शुक्रवार को 10 सर्कलर रोड से स्कूली बच्चों की टीम को राजगीर जू सफारी और नेचर सफरी भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस दौरान बच्चों के साथ तस्वीर भी खिंचाई। तीन वाहनों से 74 बच्चे राजगीर के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेजप्रताप पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। पौधा लगवाने, वृक्षों और जंगलों के संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए खुद साइकिल चलाते हैं। इनके कामकाज से वह प्रसन्न हैं।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको आगे आना होगा- लालू बोले

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको आगे आना होगा। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों के साथ राजगीर खुद जा रहे हैं। लालू ने आगे कहा कि वह भी कुछ दिन पहले राजगीर जू सफारी गए थे। यह सफारी भ्रमण करने लायक है।

सभी बच्चों का भ्रमण नि:शुल्क कराया जाएगा

तेजप्रताप ने आगे कहा कि उस दौरान उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी थी कि बच्चों को नि:शुल्क भ्रमण कराया जाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन बच्चों को राजगीर ले जाने और पटना वापस लाने का खर्च उठाएगी। नाश्ता और भोजन भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

तेज प्रताप यादव ने रवाना होते हुए कहा कि वह बच्चों के संग मस्ती के साथ भ्रमण करेंगे। बच्चे ही भविष्य हैं। ये जागरूक रहेंगे तो पर्यावरण का संरक्षण होगा।

इससे पहले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पारिस्थितिकी निदेशक सुरेंद्र सिंह ने संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट संख्या दो से बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बच्चों के साथ उद्यान निदेशक सत्यजीत कुमार भी राजगीर के लिए रवाना हुए।

Next Story