Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

'FIR करते रहिए, हम न्याय यात्रा जारी रखेंगे', असम के सीएम पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Shashank
25 Jan 2024 6:52 AM GMT
FIR करते रहिए, हम न्याय यात्रा जारी रखेंगे, असम के सीएम पर कांग्रेस ने किया पलटवार
x

लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते रहें लेकिन सबसे पुरानी पार्टी भारत जोड़ो न्याय जारी रखेगी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सरमा सबसे भ्रष्ट सीएम हैं और उनसे यही उम्मीद की जाती है। गोगोई ने कहा कि असम सरकार एफआईआर दर्ज करते रहेंगे हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राजनीति चरम पर है। असम में यात्रा निकालने पर कई बार सीएम हिमंत सरमा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को भी मिली। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की भी बात सीएम सरमा ने कही।

अब कांग्रेस ने भी सरमा पर पलटवार किया है। लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते रहें, लेकिन सबसे पुरानी पार्टी भारत जोड़ो न्याय जारी रखेगी।

सरमा से यही उम्मीद

असम के कलियाबोर से कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सरमा "सबसे भ्रष्ट" सीएम हैं और उनसे यही उम्मीद की जाती है। गोगोई ने कहा कि असम सरकार एफआईआर दर्ज करते रहेंगे, हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

गोगोई ने कहा कि भाजपा देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटना चाहे जारी रखे, लेकिन हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करना जारी रखेंगे।

Next Story