Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

गोरखपुर के टाउनहॉल में सीएम योगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, बोले अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत.।

Sharda Singh
2 Oct 2023 6:59 AM GMT
गोरखपुर के टाउनहॉल में सीएम योगी ने  महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, बोले अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत.।
x

गोरखपुर के टाउनहॉल में सीएम योगी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, बोले अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत.।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान सोमवार की सुबह ( 2 अक्टूबर) बापू की जयंती के अवसर पर टाउनहॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Uttar Pradesh News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

आजादी के महानायक को पूरा देश कर रहा नमन.

गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वींजयंती पर नमन कर रहा है। बापू ने उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में स्वच्छांजलि का कार्यक्रम चल रहा है।

सीएम योगी ने गांधी आश्रम में चरखा चलाकर खरीदे खादी के वस्त्र.

बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोरखपुर के टाउनहॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर रामधुन के बीच माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर योगी ने शास्त्री चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री गोलघर के गांधी आश्रम भी पहुंचे और चरखा चलाकर उन्हें याद किया। उन्होंने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि की जानकारी लेने और खादी के उत्पादों का अवलोकन करने के बाद खादी के वस्त्र भी खरीदे।

Next Story