Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

कारसेवकों पर गोली चलाने का सरकार का फैसला सही था, स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान

SaumyaV
10 Jan 2024 5:31 AM GMT
कारसेवकों पर गोली चलाने का सरकार का फैसला सही था, स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान
x

सपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल सामने आए हैं। कासगंज में उन्होंने

कारसेवकों पर हुए गोलीकांड को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने अमन चैन के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई थी।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कासगंज में कहा कि कारसेवकों पर तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा के लिए अराजक तत्वों पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे। उस समय तत्कालीन सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था।

दरअसल,समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस समय कारसेवकों पर गोली चलवाने का आदेश जारी किया गया था, उस समय तत्कालीन सरकार अपने फर्ज को निभा रही थी। वह अपने कर्तव्य का पालन कर रही थी।

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, वहां पर बिना किसी न्यायपालिका और प्रशासनिक के आदेश के बड़े पैमाने पर आराजतक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी थी। इस पर तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा के लिए, अमन और चैन कायम करने के लिए गोलियां चलवाई थीं।


Next Story