Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

नीतीश कुमार भी नहीं पूछ रहे ललन सिंह को, ललन सिंह अपनी बेइज्जती से परेशान; CM के करीबी मंत्री से विवाद पर BJP का कटाक्ष.।

Sharda Singh
29 Sep 2023 10:23 AM GMT
नीतीश कुमार भी नहीं पूछ रहे ललन सिंह को, ललन सिंह अपनी बेइज्जती से परेशान;  CM के करीबी मंत्री से विवाद पर BJP का कटाक्ष.।
x

नीतीश कुमार भी नहीं पूछ रहे ललन सिंह को, ललन सिंह अपनी बेइज्जती से परेशान; CM के करीबी मंत्री से विवाद पर BJP का कटाक्ष.।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से सार्वजनिक तौर पर विवाद के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ भाजपा को भी बोलने का मौका मिल गया है। भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद जदयू अध्यक्ष पर जमकर कटाक्ष किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से सार्वजनिक तौर पर विवाद के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ भाजपा को भी बोलने का मौका मिल गया है।

भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद जदयू अध्यक्ष पर जमकर कटाक्ष किया।

मीडिया के सवाल पर ललन सिंह का मजाक उड़ाते हुए सिन्हा ने कहा कि वे अशोक चौधरी की बेइज्जती से परेशान हैं। ललन बाबू हताशा में हैं। अब तो उन्हें जदयू में कोई नहीं पूछ रहा है।

अब तक वे नीतीश कुमार के काफी करीबी बताये जाते थे, लेकिन ऐसा लगता है कि अब मुख्यमंत्री भी ललन बाबू को भाव नहीं दे रहे।

उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के द्वारा बेइज्जत होने से ललन बाबू काफी परेशान दिख रहे हैं। नीतीश कुमार भाजपा पर थूकने भी नहीं जाएंगे, ललन सिंह के इस बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा सूरज के समान है। भाजपा पर जो थूकेगा, थूक खुद पर ही पड़ेगा।

Next Story