Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस आज करेगी धरना प्रदर्शन, पार्टी के दिग्गज नेता खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा

SaumyaV
22 Dec 2023 7:45 AM GMT
सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस आज करेगी धरना प्रदर्शन, पार्टी के दिग्गज नेता खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा
x

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शहर के घंटाघर चौक धरना दिया जाएगा।

संसद के दोनों सदन के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शहर के घंटाघर चौक धरना दिया जाएगा।

142 सांसद हुए निलंबित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है, आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

ये लोग रहेंगे मौजूद

केंद्र की भाजपा सरकार के इस कृत्य के विरोध में हरदा जिला स्तर पर स्थानीय घंटाघर बाजार चौक पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला, प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों से उपस्थिति रहने का आग्रह किया है।

SaumyaV

SaumyaV

    Next Story