Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में चुनाव समितियां की गठित; डोटासरा राजस्थान और जीतू पटवारी एमपी समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Sanjiv Kumar
7 Jan 2024 5:59 AM GMT
कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में चुनाव समितियां की गठित; डोटासरा राजस्थान और जीतू पटवारी एमपी समिति के अध्यक्ष नियुक्त
x

दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के अलावा चरण दास महंत और ताम्रध्वज साहू सदस्य होंगे। मणिपुर में के. मेघचंद्र सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एस. सुपोंगमेरेन जमीर को नगालैंड जबकि आशीष कुमार साहा को त्रिपुरा प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कांग्रेस ने शनिवार रात राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों सहित आठ राज्यों के लिए चुनाव समितियां गठित की हैं। पार्टी ने मप्र के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया है।

पार्टी ने एक आधिकारिक सूचना में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों और मप्र की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को राज्य में प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति में अन्य सदस्यों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और जितेंद्र सिंह सदस्य हैं। के.सुधाकर को केरल की प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस समिति में एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला, वायलर रवि, वीडी सतीशन, के. सुरेश, शशि थरूर और मुल्लापल्ली रामचंद्रन जैसे नेता शामिल हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को राज्य की प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। हिमाचल प्रदेश में, पीसीसी प्रमुख प्रतिभा सिंह प्रदेश चुनाव समिति की अध्यक्ष होंगी। इस समिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, राम लाल ठाकुर, ठाकुर कौल को रखा गया है। जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख होंगे, जिसमें दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और कमल नाथ सदस्य होंगे।

पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए एक राजनीतिक मामलों की समिति भी गठित की है, जिसके अध्यक्ष जितेंद्र सिंह होंगे। इस समिति में पटवारी संयोजक होंगे। इसमें कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा और नकुल नाथ भी शामिल किए गए हैं।

Next Story